सफाई कर्मचारी आयोग के प्रभारी ____ का अंबरनाथ नपा में बैठक

_ आर एस वर्मा. अंबरनाथ, अबरनाथ नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को लेकर महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने नपा सभागृह में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया था। बैठक में महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के प्रभारी मुकेश सारवान के साथ अंबरनाथ नपा की नगराध्यक्ष मनीषा अरविंद वालेकर, मुख्याधिकारी देवीदास पवार, स्वास्थ्य सभापति उत्तम आयवले, नगरसेवक आनंद कन्नन, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सुरेश पाटिल, फकीरचंद्र, बाल्मीकि, प्रभाकर घंगट, विनोद चव्हाण, जवाहर चंडाले व प्रदीप तांबे के अलावा नपा के कई अधिकारी व कमर्चारी उपस्थित थे। लाड-पागे समिति को लागु किया जाना चाहिए, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति किया जाय, उनके रहने दिए घर को नाम पर किया जाना चाहिए। कर्मचारियों से संबंधित सभी मांगो पर विस्तृत चर्चा किया गया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार वर्दी कपडे धोने का भत्ता आदि में ५० रूपये दिया जा रहा है। उसे बढ़ा कर ३ सौ रूपया देने का निर्देश मुकेश सारवान ने दिया है।